विकर्क़म शाह@कुम्हारी । नवनिर्मित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय कुम्हारी में सोमवार से प्रारंभ महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन 3 मार्च गुरुवार तक होगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला भिलाई अध्यक्ष निश्चय बाजपेई के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया समाज सेविका बहन मंजू साईं धाम कुम्हारी एवं रामाधार शर्मा भूतपूर्व भाजपा किसान मोर्चा नेता ने भी दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम के शुभारंभ में अपना योगदान दिया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन, शिव महिमा आध्यात्मिक प्रदर्शन एवं राजयोग शिविर अनुभूति शामिल है।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष निश्चय बाजपेई ने कहा कि यह संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नई दिशा प्रदान करने वाली ही नहीं बल्कि समस्त मानव जीव को जीवन दर्शन के 7 स्वरूपों से अवगत कराता है सात गुणों और शक्तियों से भी परिचित कराता है । यह संस्था हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है । भाई रामाधार शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मैंने इस संस्थान में सात दिवस का कोर्स किया, परमात्मा की असीम कृपा मेरे साथ है, मुझे भी विशेष अनुभूति हुई, साथ ही मेरी यही सदेच्छा है कि परमात्मा की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे । समाज सेविका मंजू दीदी ने भी सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, भक्तजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सबके लिए मंगलकामनाएं की । संस्था की प्रमुख दीदी ने बताया कि सकारात्मक चिंतन द्वारा आंतरिक शक्तियों के विकास हेतु सात दिवसीय निशुल्क राजयोग शिविर आयोजित किया जावेगा जो कि दिनांक 4 मार्च शुक्रवार से 10 मार्च तक प्रातः 7:00 बजे से 8:30 बजे, संध्या 7:00 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा ।
प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ
