थाना उतई पुलिस ने किया सेंट्रिंग प्लेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफश…आसपास के अलग-अलग 12 जगहों पर किया था चोरी

  • चोरी में प्रयुक्त वाहन 2 पिकअप 2 माल वाहक ऑटो एवं 400 लोहे का प्लेट जुमला कीमती 30 लाख रूपये को किया जप्त

रोशन सिंह @उतई । थाना उतई को 27 फरवरी की दरमियानी रात गस्त पेट्रोलिंग दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि एक ऑटो में कुछ व्यक्ति द्वारा लोहे का प्लेट ले जा रहें हैं की सूचना पर मालवाहक ऑटो को रोक कर पूछताछ किया पूछताछ दौरान आरोपी स्वयं ठेके का काम से ले जाना बताया कि नव निर्माण पुल पुलिया से चोरी कर ले जा रहे हैं जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयो को दिया गया । उक्त प्रकरण की सवेंदनशीलता एवं गंभीरता के साथ तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा नें आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किये ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ब्रदीनारायण मीणा के मार्गदर्शन दिशा निर्देश में अति ० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना उतई पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्त में लेकर पूछताछ किया जो आरोपियों द्वारा बताया कि अलग-अलग जगहों से लोहे की प्लेट जो नव निर्माण पुलिया पुलिया में रोड किनारे नाली निर्माण मे काम हेतु रखा गया है उसे मालवाहक ऑटो ,पिकअप से चोरी कर रात के अंधेरे में ले जाते थे ।

आरोपियों द्वारा चोरी किए गए लोहे के प्लेट को रात में ही रायपुर के जीत सिंग् से संपर्क कर पिकअप वाहन बुलाकर चोरी किये लोहे का प्लेट को बेच देता था ।

आरोपियों द्वारा चोरी के लिए क्षेत्र में अलग-अलग जगह दिन मे फेरी करके रेकी कर पता करते थे कि कहां नव निर्माण पुलिया एवं प्लेट पड़े हुए जिसके बाद रात के अंधेरे में अलग-अलग गुट बनाकर चोरी करते थे l

चोरी में प्रयुक्त वाहन मालवाहक ऑटो, पिकअप आदि में चोरी का प्लेट उठाकर ले जाते थे जिसके बाद वह अलग-अलग दिशा मे भाग जाते थे ।

आरोपियों ने बताया कि थाना उतई क्षेत्र से चिरपोटी नाला, भानपुरी से अंडा रोड ,जामगांव थाना क्षेत्र से किकिरमेटा , मोहभट्टा व पुलगाव, बोरी एवं थाना रानीतराई, अमलेश्वर , मोखा रनचीराइ ,गुरुर, अरकार, क्षेत्रों में भी अलग-अलग जगह से चोरी करना बताएं ।

आरोपियों द्वारा जुर्म कबूल करने से थाना उतई का अपराध क्रमांक 77/22 एवं अपराध क्रमांक 78/22 धारा 379 भा द वि एवं अपराध क्रमांक 20/2022 एवं अपराध क्रमांक 21/2022 धारा 379 कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपिगण 01. दर्शन सिंह पिता समेश सिंह उम्र 37 वर्ष साकिन चंद्राकर दुकान के पास कृष्णा नगर सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग छ0ग0 02. रमेश साव उर्फ कारू पिता शंकर साव उम्र 28 वर्ष साकिन न्यू कृष्णा नगर धनवंतरी अस्पताल के पास सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग छ0ग0 03. जीत सिंह पिता शलेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन लाखे नगर चौक ईदगाह भाठा रायपुर जिला रायपुर छ0ग0 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी पाटन देवांशु सिंह राठौर उप निरीक्षक श्याम सिंह नेताम चौकी मचंदूर, उपनिरीक्षक ऐनु राम देवांगन, सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, सउनि राजकुमार देशमुख, मोह0 शरीफुद्दीन शेख, आरक्षक सुरेन्द्र चौहान, आरक्षक राजकुमार चंद्रा , आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक दुष्यंत लहरे, आरक्षक अश्विनी यदु, आरक्षक भीषम करैत, आरक्षक खोमन साहू, आरक्षक विजय कुर्रे, आरक्षक शीतल चंद्राकर,की सराहनीय भूमिका रही ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *