उत्थान परियोजना के तहत उत्थान सखी को विधायक अमितेश शुक्ल के द्वारा टेबलेट वितरण किया गया

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

विकासखंड गरियाबंद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत उत्थान परियोजना का संचालन किया जा रहा है इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य विशिष्ट पिछड़ी जनजाति परिवार के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना उसके व्यक्तिगत अधिकार जैसे राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं जितने भी प्रकार की सरकारी योजना है उनका लाभ पहुंचाना एवं विशिष्ट जनजाति परिवार के लोगों के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पोषण माह का आयोजन आदि मुख्य उद्देश्य है
इस परियोजना के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव के नेतृत्व में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद के के डेहरिया के मार्गदर्शन में विकासखंड में चयनित उत्थान सखी को राजिम माघी पुन्नी मेला में आयोजित पंच सरपंच सम्मेलन एवं बिहान महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल के द्वारा टेबलेट का वितरण किया गया
उत्थान योजना का नोडल जिला पंचायत से डीपीएम ग्रेवल जॉन एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राकेश कुमार साहू यंग प्रोफेशनल पंकज कूटारे क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश प्रसाद साहू एवं प्रफुल्ल कुमार देवांगन पीआरपी श्रीमती ज्योति साहू, श्रीमती सोनकुँवर, श्रीमती चूमेश्वरी ध्रुव श्रीमती मीना साहू एवं उत्थान सखी के द्वारा इस योजना का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *