परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के जंगल में हाथियों की दल ने कुछ दिनों के विराम के बाद एक बार फिर दस्तक दिया है।जो पाण्डुका वन परिक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र अधिकारी एस एस तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगल हाथी ,गनियारी बीट के कक्ष क्रमांक 45 में है जो आगे की ओर बढ़ रहा है।हाथी की संख्या एक है।उन्होंने बताया की सुरक्षा के मद्देनजर आस पास के गांव में मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को सूचना दे दिया गया है और लोगो को जंगल की ओर नही जाने की अपील वन विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है।
आपको बता दे की यह क्षेत्र हाथियों के आवागमन का मार्ग बन गया है।लेकिन कुछ दिनों से गजराज की चहलकदमी इस क्षेत्र से गायब हो गया था।लेकिन इसके फिर आगमन से लोगो में दहशत का माहौल तो जरूर है तो वही वन्य प्राणी प्रेमियों में उत्सुकता भी है।ये वही हाथी है जो शुरू से अकेला विचरण कर रहा है।ये अकेला हाथी काफी खतरनाक और आक्रामक भी है।रात में हाथी बेलर,,बोडकी, चरोदा, छुईहा , जमाही से होते हुए पांडुका वन परिक्षेत्र के घटारानी के घने जंगल में प्रवेश कर जाएंगे।जिसकी आशंका जताई जा रही है।बहरहाल वन विभाग की टीम इस हाथी के हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगो को अंधेरे में गांव से बाहर खेत और जंगल की ओर नही जाने की अपील लगातार कर रहे है।वही पांडुका वन विभाग भी अपने क्षेत्र के अनेक गांवों में मुनादी कर लोगो को हाथी से सचेत रहने कि अपील किए है।
