लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द गरियाबंद के नजदीक ग्राम भिलाई के खेत के पास एक तेंदुवा को मृत अवस्था मे गांव के चरवाहे के द्वारा देखा गया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मृत तेंदुवा जो कि एक मादा हैं जिसकी उम्र तकरीबन डेढ़ वर्ष बताया गया। वही मृत तेंदुवे की जानकारी मिलते ही उसे देखने आस पास के गांव व गरियबन्द के आमजनों का भीड़ हो गया। मृत तेंदुवे की मौत का कारण अभी पता नही चल सका है।मृत तेंदूआ को देखकर केवल अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत लगभग दो तीन दिन में ही हुई होगी। वही वन विभाग मृत तेंदुवे का पोस्ट मार्टम की तैयारियों में जुटी हुई है।

