- छत्तीसगढ़ सरकार को कर्मचारी हित में पुराना पेंशन योजना (OPS) लागू करना चाहिये- कमल वर्मा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा,मुख्य प्रवक्ता विजय झा , प्रवक्ता बी पी शर्मा ,सचिव राजेश चटर्जी,महामंत्री आर के रिछारिया, डॉ लक्ष्मण भारती, कोषाध्यक्ष सतीश मिश्रा एवं संगठन मंत्री संजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राज्य में पुराने पेंशन योजना (OPS) को लागू करने का माँग किया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारी-अधिकारी के लिए नया पेंशन योजना (NPS) लागू किया था। जोकि कर्मचारी-अधिकारी एवं उसके परिवार के भविष्य के लिए लाभदायक नहीं है।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने अप्रैल 2005 के बाद नियुक्तियों के लिए पुरानी पेंशन को बंद कर नई पेंशन योजना लागू किया था। जबकि पुरानी पेंशन योजना में जीपीएफ की सुविधा है।पेंशन के लिए वेतन से कटौती नहीं होता है। रिटायरमेंट पर निश्चित पेंशन यानी अंतिम वेतन का 50 % तक निश्चित पेंशन सरकार देती है।
रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी मिलता है।जोकि अंतिम वेतन का 16.5 गुणा तक होता है। सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रित को पारिवारिक पेंशन एवं अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता है।जी पी एफ से लोन लेेने की सुविधा है।जी पी एफ निकासी (रिटायरमेंट के समय) पर कोई आयकर नहीं लगता है। जोकि कर्मचारी अधिकारी एवं परिवार के लिए हितकर है।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि नया पेंशन योजना (NPS) में जीपीएफ की सुविधा नहीं है।वेतन से प्रतिमाह 10 फीसदी कटौती होता है।निश्चित पेंशन की गारंटी नहीं है। यह पूरी तरह शेयर बाजार व बीमा कंपनियों पर निर्भर होगा।
नया पेंशन बीमा कंपनी देगी। यदि कोई समस्या आती है तो बीमा कंपनी से ही लड़ना पड़ेगा। इसमें
पारिवारिक पेंशन का प्रावधान नहीं है।लोन की कोई सुविधा नहीं है।विशेष परिस्थितियों में जटिल प्रक्रिया के बाद ही केवल तीन बार रिफंडेबल लिया जा सकता है। रिटायरमेंट पर अंशदान की जो 40 % राशि वापस मिलेगा उस पर पर आयकर लगता है। नया पेंशन योजना पूरी तरह शेयर बाजार के चाल अथार्त सेंसेक्स पर निर्भर करता है,जोकि शेयर बाजार के खतरे के अधीन रहता है। जोकि कर्मचारियों के भविष्य के लिए हितकर नहीं है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से सम्बद्ध संगठनों के प्रांताध्यक्ष/महामंत्री ओंकार सिंह,चन्द्रशेखर तिवारी,पंकज पाण्डेय, बिन्देश्वर राम रौतिया, सत्येन्द्र देवांगन, डी एस भारद्वाज,मूलचंद शर्मा,शशिकांत गौतम,मनीष ठाकुर,आर एन ध्रुव,दिनेश रायकवार, प्रशांत दुबे, राकेश शर्मा, सत्यदेव वर्मा,अश्वनी वर्मा,राम सागर कोसले, मनीष मिश्रा,सुखनंदन यादव,बिरेन्द्र नाग,देवलाल भारती,राकेश सिंह,अजय तिवारी,यशवंत वर्मा,अश्वनी चेलक,श्रीमती रंजना ठाकुर, हरिमोहन सिंह,रमेश ठाकुर,रवि गढ़पाले,शंकर वराठे, दिलीप झा,नीरज प्रताप सिंह,सतीश ब्यौहरे,अनिल देवांगन,बजरंग मिश्रा,टार्जन गुप्ता,तुलसी राम साहू, होरीलाल छेदैय्या,गोपाल साहू, एम.एल.चन्द्राकर,केदार जैन,संजीव सिरमौर,उमेश मुदलियार,आमोद श्रीवास्तव, संतोष वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य में पुराना पेंशन योजना(OPS) को लागू कर इस योजना से वंचित कर्मचारी-अधिकारियों को न्याय देने का माँग किया है।
