युवा प्रकोष्ठ ठेठवार यादव समाज द्वारा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का सम्मान

भिलाई नगर। युवा प्रकोष्ठ ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर के समस्त पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, छत्तीसगढ़ शासन अंतर्गत अंत्यावसायी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्ज़ा प्राप्त) सुश्री नीता लोधी, नगर पालिक निगम रिसाली के नवनिर्वाचित पार्षद विधी यादव एवं पदोन्नति उपरांत दुर्ग तहसीलदार के पद पर पदस्थ श्रीमती क्षमा यदु को उनके निवास स्थान पर जाकर पुष्पगुच्छ एवं पौधे भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ संरक्षक पुखराज यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार यदु, महासचिव सत्येंद्र यादव, कोषाध्यक्ष राजू यादव, प्रचार मंत्री सूर्यकांत यादव, सचिव गजेंद्र यादव, विशेष सदस्य जयेंद्र यादव, वेदराम यादव, गोलू यादव विशेष रूप से उपस्थित रहकर सहभागिता प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *