रोशन सिंह@उतई ।नगर के शीतला नगर में स्थित सामुदायिक कर्मा भवन में पूरई परीक्षेत्रीय के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरआत भक्त माता कर्मा के तैल चित्र में पूजा अर्चना कर किया गया। जिसमे संरक्षक जगदीश दीपक कोडिया दयाराम साहू धनोरा अध्यक्ष खिलावन साहू कोडिया उपाध्यक्ष पुरुष तुलाराम साहू उतई उपाध्यक्ष महिला लक्ष्मी हिरवानी पाऊवारा सचिव द्वारिका साहू पुरई कोषाध्यक्ष शंकर लाल साहू खम्हारिया प्रचार सचिव अशोक साहू डुंडेरा संगठन सचिव छबीलाल साहू पुरई तहसील प्रतिनिधि युवा प्रकोष्ठ जागेश्वर साहू पाऊवारा संयोजक किशोर साहू हनौदा उपसंयोजक ईश्वर साहू उतई सदस्य लोचन साहू कोकड़ी पुरुषोत्तम साहू धनोरा नन्हुक साहू उतई राधेलाल साहू कोडिया इन सभी पदाधिकारियों को नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने शपथ दिलाया।इसके बाद अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सदस्यों का भी शपथ ग्रहण हुआ।कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन दयाराम साहू गुरुजी ने किया।इस दौरान जनपद पंचायत दुर्ग सभापति राकेश हिरवानी लखन साहू वामन साहू लोकनाथ साहू सुमन साहू रोहित साहू पार्षद तोषण साहू राधिका हिरवानी सुकवारो साहू कुंवर साहू सीमा हिरवानी सुनीति साहू नारायण साहू धनेश साहू लक्ष्मण साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
परिक्षेत्रीय साहू संघ पुरई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
