उतई नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ का होगा दुग्धाभिषेक

उतई।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 1 मार्च दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से नगर पंचायत उतई के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में शिव शंकर भोले नाथ जी का विधि विधान से पूजा अर्चना पंडित अरविंद शर्मा द्वारा किया जाएगा उसके बाद शिवलिंग में दुग्धाभिषेक,जलाभिषेक किया जाएगा।पूजा अर्चना पश्चात भंडारा का कार्यक्रम भी रखा गया है।शाम को ग्राम चेटुवा वाले जस बहिया जस जगराता कार्यक्रम का भी आयोजन है।इसके अलावा बुढ़ादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *