उतई फोटो।शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई की जनभागीदारी समिति की सामान्य बैठक जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडे ने महाविद्यालय में दो माह के अंदर नैक टीम के द्वारा महाविद्यालय का मूल्यांकन होने संबंधी हेतु विस्तृत जानकारी दी। समिति के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. अरूण मिश्रा ने पिछली बैठक के मिनटस की बिन्दुवार जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि श्री भीषम हिरवानी ने महाविद्यालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु 70 लाख का प्रस्ताव प्रशासन को भेजने का सुझाव दिया ताकि उसे वर्तमान बजट में सम्मिलित किया जा सके। अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद वर्मा ने खेल गाउंड को विकसित करने हेतु अपने सुझाव दिये एवं उन्होंने महाविद्यालय के मुख्य द्वार के निर्माण संबंधी जानकारी भी दी। जनभागीदारी समिति ने ग्रंथालय ऑटोमेशन हेतु 55 इंच की टीवी, कॉनफ्रेन्स हॉल के इनटेरियल, आवश्यकतानुसार महाविद्यालय भवन के रंगरोगन एवं प्रयोगशालाओं में एल्युमिनियम सेक्शन का कार्य, इटरकॉम एवं वॉईफाई की रेंज को बढ़ने की स्वीकृत, जनभागीदारी मद से नियुक्त मानदेय में वृद्धि, महाविद्यालय का मास्टर प्लान तैयार करने की स्वीकृत दी। बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य तुकाराम साहू, हरीश यादव, दीपक यादव पार्वती ठाकुर अजय वर्मा लक्ष्मण साहू, डॉ. श्रीमती शुभा वर्मा, प्रो. राकेश मिंज एवं डॉ. अवधेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। बैठक के अंत में प्रो. राकेश मिंज ने आभार प्रदर्शन किया।
उतई महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
