पाटन— शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में स्थित शिवमंदिर परिसर में इस वर्ष 1 मार्च दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा एवम विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । यह आयोजन शिव मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है । शिवमंदिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि दिनांक 1 मार्च दिन मंगलवार को 12 बजे से शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन का कार्यक्रम पंडित धर्मेंद्र शर्मा द्वारा संपादित किया जाएगा । ततपश्चात 3 बजे से भंडारा , 4 बजे से रामायण मानस गान का आयोजन और 7.30 बजे शिव जी की आरती होगी । उन्होंने बताया कि शास्त्रों में कहा गया है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा शिवजी की पूजा करने से सुख , समृद्धि की प्राप्ति होती है । यह जगत में रहते हुए मनुष्य का कल्याण करने वाला व्रत है । शिव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार दुबे , उपाध्यक्ष राजकिशोर भट्ट , कोषाध्यक्ष अभय सैनी , महासचिव देवनारायण चन्द्राकर , सचिव विनोद देशमुख , सहित समिति के सदस्य प्रवीण चन्द्राकर , विजय देवांगन , मोरध्वज साहू , मनोज शर्मा , विजेंद्र चन्द्राकर , नरेन्द्र विश्वकर्मा , महेश बंजारे , महेश निषाद , एल.एन.यादव , विनोद मिश्रा , ओंकार साहू , रमाकांत चन्द्राकर , श्री पी.पी.सिंह , संदीप यादव , सत्येंद्र ठाकुर , प्रमोद वर्मा , सी.एल.पटेल , रमेश ठाकुर , श्री लक्ष्य देवांगन , इंद्रभान सोनी , श्री एन.के .चौबे , लालबहादुर साहू , पुरुषोत्तम पाल , खिलावन साहू , टी.आर.निर्मलकर , रामाधीन साहू ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में सभी कॉलोनी वासियों को आमंत्रित किया है ।
