6 करोड़ की लागत से निर्मित पाटन खम्हरिया पुल मुख्यमंत्री के हाथों होगा लोकार्पित,,,

पाटन — अभनपुर से लांजी  राज मार्ग क्रमांक 22 में लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण सम्भाग राजनादगांव  द्वारा   6 करोड़ 6 लाख 6 हजार 6 सौ 66 रुपये की लागत से खम्हरिया(ड)नाला में पुल निर्माण  का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसका लोकार्पण 1 मार्च शिव रात्रि महोत्सव के दिन छतीसगढ़ के।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे,,
  वेदान्त कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा  इस पुल का निर्माण कोरोना काल के कठिन समय मे भी पूरा किया गयानिर्मित इस पुल में 7 पिलर है तथा   लंबाई 120 मीटर है अभनपुर एव पाटन की ओर  दोनों तरफ  83-83 मीटर का पहुंच मार्ग निर्माण किया गया है  

ये होगा फायदा—- इस मार्ग का निर्माण पहले ही किया जा चुका है  पर पाटन नगर के बाद खम्हरिया नाला में पुल नही  होने से   बरसात में आवागमन अवरुद्ध हो जाता था पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद इस पुल का तीव्र गति से निर्माण किया गया जिससे  प्रदेश के बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा इस मार्ग से राजनादगांव की ओर से धमतरी,जगदलपुर,अभनपुर राजिम की ओर सफर करने वालो के लिये  यह मार्ग सुलभ रहेगा,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *