क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई का स्नेह सम्मेलन 10 अप्रैल को,


भिलाई। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई छत्तीसगढ़ के कार्यकारिणी, संरक्षक सदस्य, सलाहकार परिषद एवं विभिन्न समितियों के सदस्यों की बैठक प्रियदर्शिनी परिसर भिलाई में स्थित समाज भवन कार्यालय में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष शंकर वराठे ने की।अध्यक्ष शंकर वराठे ने स्वागत भाषण देते हुए बैठक के उद्देश्य को रेखांकित किया, समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया। सचिव बुधराव गायकवाड़ ने पूर्व कार्यकारिणी से अप्राप्त दस्तावेजो के बारे में बताया।संजय देशमुख सह सचिव ने वकील से प्राप्त नोटिस का वाचन किया तथा कार्यकारिणी की ओर सेउन्हें वकील का सहयोग लेकर आवश्यक जवाब देने हेतु अधिकृत किया गया। सचिन भोसले एवं निलेश खांडवे ने पूर्व आडिट रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए, अनियमितता को रेखांकित किया। सुदामा धाडसे एवं उपस्थित सदस्यों ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।सलाहकार सदस्य वामन भराडे ने सलाह दी कि नोटिस का जवाब वकील के माध्यम से दिया जाए और समाज हित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। अधिवक्ता पुरुषोत्तम सोनारे नियमानुसार नोटिस का जवाब देने की बात कही। संरक्षक आनंद राव गीद, आर आर देशमुख, एन देशमुख ने धैर्य के साथ नियमानुसार कार्रवाई का समर्थन किया। डॉ विभा वाघमारे एवं रेखा डोंगरे ने प्रभार हस्तांतरण के दिन अप्राप्त दस्तावेज के बारे में बताया। उपस्थित सदस्यों ने रामनवमीं एवं स्नेह सम्मेलन 10 अप्रैल को मनाया जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से मान्य किया गया। उपाध्यक्ष प्रभाकर दाते ने बैठक का सारांश बताते हुए आभार व्यक्त किया।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं भूतपूर्व अध्यक्ष यशवंत धोटे, हरिश वागद्रे, परसराम भागबोले, भूपेश धोटे, प्रयाग वागद्रे आदि समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *