पाटन। ग्राम खपरी एवं शाला प्रबंधन समिति के द्वारा विगत 4 वर्षों से पदस्थ शिक्षक लोकनाथ सोनवानी ( प्रधान पाठक) प्राथमिक शाला तरीघाट को प्रतीक चिन्ह एवं साल श्रीफल से सम्मानित किया गया। सबसे प्रमुख श्री शारदे सर ने प्रधान पाठक बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
उन्मुखीकरण को संबोधित करते हुए ओ पी वर्मा संकुल समन्वयक निपानी ने कहा कि कोरोना काल बच्चों के सीखने में जो अवरोध हुआ है उसे उस कक्षा अधिगम स्तर लाने में पालक समुदाय से मिलकर कार्य करना होगा खासकर इस कार्य में माताओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया।
घनश्याम साहू शिक्षक द्वारा द्वारा विद्यालय में कार्यो की प्रसंसा करते हुए आगे जीवन मे सफल नेतृत्व की शुभकानाएं दिया।
सोनवानी सर के द्वारा अपने जन्मदिन पर कक्षा 1 और 2 के बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किया गया इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनय मरकाम, शिक्षाविद भागचंद पटेल, दशरथ पटेल, शत्रुघ्न पटेल, लक्ष्मी नारायण, पूरण दुबे, चंद्रहास पटेल, रूप दास मानिकपुरी, नरेंद्र पटेल, मनोज पटेल, ईश्वर चंद, संतोषी पटेल, ईश्वरी पटेल, सुशीला निषाद, आरती पटेल एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्राथमिक शाला खपरी में शिक्षक सम्मान एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम
