राजिम माघी पुन्नी मेला समापन समारोह 01 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यअतिथ्यि में होगा सम्पन्न


लोकेश्वर सिन्हा

राजिम गरियबन्द 16 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का समापन समरोह 01 मार्च को होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे । समारोह की अध्यक्षता धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव, जल संसाधन एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मो. अकबर, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पीएचई मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं राजिम विधायक, पूर्व मंत्री एवं अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, रायपुर सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी धु्रव, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिन्द्रनवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी मौजूद रहेंगा। कार्यक्रम में गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, अभनपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवनंदनी साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति दिवाकर ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदरदास जी महाराज, सिरकट्टी आश्रम महंत श्री गोवर्धन शरण जी महाराज, शद्दाणी दरबार के संत श्री युधिष्टिर लाल महाराज जी, संत श्री उमेशानंद जी महाराज, संत श्री सिद्धेश्वरानंद जी महाराज, कबीर आश्रम संत विचार साहेब जी, प्रजापिता ब्रम्हाकुमार श्री नारायण भाई जी तथा विशिष्ट साधु-संतों के पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *