पूर्व सांसद चंदू लाल साहू महाशिवरात्रि पर करेंगे शिव ध्वजारोहण

राजीम। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद चंदूलाल साहू 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। 9:30 बजे राजीव गौशाला में गौ माता को खिचड़ी खिलाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 10:30 बजे गायत्री मंदिर राजिम में आयोजित हवन पूजन भंडारा समारोह को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:00 बजे साहू समाज द्वारा भंडारा प्रसादी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

गौरतलब हो कि 1 मार्च को भोग भंडारा पूर्व सांसद चंदूलाल साहू की ओर से रखा गया है। दोपहर 3:00 बजे यादव ठेठवार समाज महासभा के प्रांतीय युवा सम्मेलन के भंडारा एवं रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता महेश यादव एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि द्वारा दिया गया है। इस मौके पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने महाशिवरात्रि की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *