पाटन कालेज की बीएससी की छात्रा भूमा खेलेगी क्रिकेट में ईस्ट जोन प्रतियोगिता,,,,शानदार खेल से दुर्ग विश्वविद्यालय टीम में बनाई जगह


पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर कंल एव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा भूमा ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्ग विश्विद्यालय की टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई। भूमा की इस उपलब्धि पर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीएस छाबड़ा, जनभागीदारी अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव, टीम मैनेजर रीता रानी वर्मा, जनभागीदारी सदस्य रमन टिकरिहा, भेदप्रकाश वर्मा, दिनेश साहू, सुनील सोनी, नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, उमाशंकर निर्मलकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व व्ययाम शिक्षक हेमन्त बघेल, सहित महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाये देते उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है। आगे जानकारी देते हुए अतिथि सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने बताया कि सांइस कालेज दुर्ग द्वारा आयोजित इंटर कालेज प्रतियोगिता भूमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट किया। चयन स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर दुर्ग विश्विद्यालय की टीम में चयनित होकर पाटन क्षेत्र को गौरान्वित किये है। इससे पूर्व वर्षो में भी पाटन कालेज के छात्राओं का चयन विश्विद्यालय क्रिकेट टीम में हुआ था, निश्चय ही पाटन कालेज में खेल गतिविधियां विकास की ओर अग्रसर है। ईस्ट जोन प्रतियोगिता अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रीवा मध्यप्रदेश में आयोजित है। दुर्ग विश्विद्यालय द्वारा आयोजित ट्रेनिग शिविर में अभ्यास पश्चात 3 मार्च को टीम रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *