पाटन—अधिवक्ता संघ पाटन द्वारा व्यवहार न्यायलय भवन निर्माण एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय(एडीजे) के स्थापना के मांग को लेकर जनपद पंचायत के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन के बाद एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा,, प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने सम्बोधन कहा कि सन2011 से कोर्ट के भवन के लिये प्रक्रिया चल रही है उच्च न्यायलय के दिशा निर्देश का पालन करते हुए रजिस्टार, जिला न्यायालय ने जगह भी चयनित कर लिया गया था पर स्थानीय प्रशासन के असहयोग के चलते पाटन में एडीजे कोर्ट की स्थापना नही हो सकी है अधिवक्ताओं ने कहा एडीजे कोर्ट प्रारम्भ होने से पक्षकार को सस्ता, सुलभ न्याय मिलने लगेगा एवं पाटन का व्यवसाई दृष्टि कोण से विकास भी होगा,, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश ठाकुर,संघ के अध्यक्ष केशव वर्मा ने कहा कि पाटन में सुलभ न्याय की सुविधा हो इसके लिये प्रयास कर रहे है जब सभी प्रयास विफल हुआ तो धरना प्रदर्शन करना पड़ा मंच संचालन मुरली वैष्णव ने किया धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजेश ठाकुर,केशव वर्मा,शेखर वर्मा,टालस्टाय भारद्वाज, मिथलेश शुक्ला, अजय मेश्राम,राकेश वर्मा, जगदीश्वर वर्मा,देवेन्द्र साहू नरेश वर्मा, शुभम ठाकुर,,देवेंद्र साहू,दिनेश वर्मा नीलकमल कुलदीप, गीता साहू, शिव सेन,मुरली वैष्णव,,जी एस साहू,पिला राम देवांगन,रामेश्वर मेश्राम,,रेख राम साहू,सुजल देवांगन, भूषण साहू,तारणी यादव,मंजू साहू,,गौतम यादव ,हेमन्त देवांगन,शिव मण्डलेश,एस एस कोशे, प्रशांत कुर्रे के अलावा अन्य वकील एवं सहयोगी शामिल रहे

