श्री रावतपुरा सरकार फार्मेसी कुम्हारी ने ”प्रायोगिक फार्माकोलॉजी” पर वेबिनार आयोजित

विक्रम शाह @कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार फार्मेसी, कुम्हारी में अनुसंधान के क्षेत्र में “प्रायोगिक फार्माकोलॉजी के महत्व” विषय पर एक वेबिनार आयोजन हुआ जिसमे छात्रों को पशु अध्ययन, पशु अध्ययन के पीछे नैतिकता और जानवरों का उपयोग किए बिना प्रीक्लिनिकल डेटा तैयार करना जैसे कुछ वैकल्पिक तरीकों के बारे में बुनियादी ज्ञान प्राप्त हुआ।
वेबिनार के मुख्य वक्ता के तौर पर स्कूल ऑफ फार्मेसी, चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर से फार्माकोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और एचओडी डॉ. रितेश जैन रहे । वेबिनार का संचालन एसआरएसआईपी (SRSIP) कुम्हारी की प्राचार्य डॉ. अंशिता गुप्ता सोनी के निगरानी में हुआ। वेबिनार की को ऑर्डिनेटर आंचल वर्मा रहीं । बता दें की लगभग 80 छात्रों ने इस वेबिनर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और निश्चित रूप से इस वेबिनार से लाभान्वित हुए।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने एवं एसआरआईपी, कुम्हारी निदेशक एम. के. श्रीवास्तव ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल वेबिनार के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *