आजादी का अमृत महोत्सव पर हुए जनसंवाद और विविध प्रतियोगिताएं

विक्रम शाह@कुम्हारी। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय ( फील्ड आउटरीच ब्यूरो ) दुर्ग व्दारा शासकीय उच्च माध्य . विद्यालय ग्राम गुधेली में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ” आजादी का अमृत महोत्सव पर रैली, जनसंवाद और विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रूखमणी ठाकुर, सरपंच रहे । अध्यक्षता आर.एस. पाटिल प्राचार्य ने की । विशिष्ठि अतिथि डॉ . परदेशीराम वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार, विशेष अतिथि ललित साहू उपसरपंच, वीरेन्द्र दुबे शालेय शिक्षक संघ अध्यक्ष, रामकुमार वर्मा पंच एवं विशेषज्ञ वक्ता आर.के. वैष्णव, डी.एन निषाद, आर.एन.ध्रुव व्याख्याता, मनहरण लाल साहू समाजसेवी मंचासीन रहे ।

युवा पीढ़ी और आमजनों को आजादी का महत्व एवं वीर शहीदों के पराक्रम से अवगत कराने के उद्देश्य से रैली, जनसंवाद, विविधि प्रतियोगिताएं, प्रश्नमंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । गांव में सशक्त जागरूकता संचार के लिए 75 युवाओं की एक रैली निकाली गई । इस रैली को सरपंच श्रीमती रूखमणी ठाकुर सरपंच एवं आर . एस . पाटिल प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर ग्राम भ्रमण के लिए रवाना किया और स्वयं रैली के साथ आगे – आगे चलकर स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे, आजादी का अमृत महोत्सव हम सबको मिलकर मनाना है, जन – जन की भागीदारी से आत्मनिर्भर भारत बनाना है, नारे की गूंज के साथ गांव के गली चौराहों का भ्रमण कर वापस कार्यक्रम स्थल पहुॅचे । इस अवसर में विद्यालय के छात्र – छात्राएं, समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं, वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि और युवाओं की सहभागिता रही । इस दौरान मंचस्थ अतिथियों और विशेषज्ञ वक्ताओं व्दारा छत्तीसगढ़ के वीर सपूत और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके जीवन कृतियों, के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का मुख्य उदेश्य उन बलिदानियों को याद करने का है । इसके साथ ही अपने देश को और भी सशक्त करने के संकल्प लेने का है ।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को पूरे देश में भव्य रूप से मनाये जाने से समस्त देशवासियों सहित स्वतंत्रता के पश्चात् जन्म लेने वाली पीढ़ी अपने गौरवपूर्ण महत्व से अवगत होगा और आज के युवापीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्र भक्ति की नवीन चेतना जागृत होगी । इस दौरान विविध प्रतियोगिता, प्रश्नमंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम योगेश साहू, द्वितीय कु· दीपिका पाटिल तृतीय तुषार वर्मा, मीडिल स्कूल से प्रथम कु. मानसी चौहान, द्वितीय पीयुष साहू, तृतीय कु. मनीषा साहू । रंगोली में प्रथम कु. आकांक्षा साहू द्वितीय मिथलेश कुमार, तृतीय कु. हेमलता और मीडिल से प्रथम कु. मुस्कान निषाद, द्वितीय मानसी साहू, तृतीय कामिनी साहू । मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रथम तुलसी, द्वितीय चारू, तृतीय योगिता । निबंध प्रतियोगिता में श्यामा यदु मिडिल से प्रथम,अभिषेक साहू द्वितीय, कमलेश कुमार तृतीय रेखराज साहू द्वितीय, हिना साहू तृतीय डोमन साहू भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रागिनी वर्मा, द्वितीय यामिनी साहू, तृतीय हेमचंद साहू, कविता प्रतियोगिता में प्रथम टिकेन्द्र बंजारे, द्वितीय दालेन्द्र तथा नृत्य प्रतियोगिता में मांशी, अंजली, रागिनी, रंजना, सुकन्या, हिना, द्रौपदी, चंचल एवं मीनाक्षी, गायत्री, हिना किरण, मिलन, तनु और उनके साथियों को विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण – पत्र मंचस्थ अतिथियों के करकमलों द्वारा वितरित कराए गए । छत्तीसगढ़ी लोक कला समिति ” स्वर धारा के राजेन्द्र साहू के निर्देशन में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रोचक एवं मनोरंजक गीत – नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । इस कार्यक्रम का विधिवत संचालन श्री प्रदीप विश्वकर्मा तथा आभार प्रदर्शन कमलेश वर्मा शिक्षक एवं विभाग प्रभारी के . एस . दीवान ने की ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *