पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत कौही में आज पोलियो दिवस पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया। इस मौके पर सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा ने पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुवात की। साथ ही श्रीमती टिकरिहा ने सभी ग्रामीणों से निवेदन किया कि जिनके घर मे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे है उन्हें पोलियो की ड्राप जरूर पिलाये ताकि देश पोलियो मुक्त हो सके।
कौही सरपंच मनोरमा टिकरिहा ने पोलियो दिवस पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाया पोलियो ड्राप
