जल संसाधन संभाग गरियाबंद में भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार●●● छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रवीन्द्र चौबे आपके विभाग में अधिकारियों की कारगुजारियों पर कब तक रहेंगे मौन… प्रीतम सिन्हा

रवींद्र दीक्षित की कलम से,,,,

ठेकेदार के मनमर्जी के आगे सरकार और प्रशासन नतमस्तक…
छुरा जलसंसाधनसंभागगरियाबंदकेपैरीपरियोजना के अंतर्गत चल रहे 44 करोड़ का नहर सीसी लाईनींग कार्य में भारी भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता की बोलती कहानी। यह कार्य #अनुविभाग_फिंगेश्वर में चल रहा है। इससे पहले भी कई मामले प्रकाश में आया है और ईओडब्ल्यू में शिकायत भी दर्ज हुआ है। मगर विभाग के उच्च अधिकारी की कमीशनखोरी के चलते गुणवत्ताहीन कार्य को मूर्तरूप दिया जा रहा है।
आर्थिक अनिमियता भ्रष्टाचार की ईओडब्ल्यू में शिकायत के बाद नवम्बर से शुरू कार्य में बगैर ड्रेन और पोरस ब्लाक बनाए घटिया निर्माण कर नहर सीसी लाइनींग कार्य का निष्पादन कराया जा रहा है।
मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता),मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता,मिट्टी पदार्थ गुण नियंत्रक और विभागीय अमले बने मुकदर्शक बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *