चंद्रशेखर आजाद अमर रहें, सुभाषचंद बोस अमर रहें, भगत सिंह अमर रहें से गूंजा नगर का सद्भावना चौक

उतई(सतीश पारख) नगर के सद्भावना चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर माँ भारती के सपूत, देश को स्वतंत्र कराने के लिए युवाओं के हृदय में आज़ादी की अलख जगाने वाले, वीरता और साहस की प्रतिमूर्ति,
महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर महापुरुषों की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर महान सपूतों को याद करते हुवे उनकी अमरता के नारे लगाते हुवे युवाओं ने अपनी श्रद्धांजली अर्पित की।
उक्त अवसर पर मण्डल महामंत्री सोनू राजपूत, नगर भाजपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, पार्षद भीमसेन सिन्हा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष चंदू देवांगन, पूर्व एल्डरमैन बृजमोहन साहू, चिंटू सिन्हा, अजय चंद्राकर,
गिरीश वर्मा, सोहन यादव, गोल्डी साहू, मयंक वर्मा, जिज्ञासु यादव, पीयूष गंभीर एवं दीपक मार्कण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *