अहिवारा मंडल के मुरमुन्दा में प्रधानमंत्री की “मन की बात” को लोगों ने सुना

अहिवारा। प्रधानमंत्री मोदी जी की “मन की बात” की 86 वीं कड़ी सुनने का कार्यक्रम दुर्ग जिला के भाजपा अहिवारा मंडल द्वारा कार्यालय मुरमुंदा में आयोजित किया गया।मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सफलता का ज़िक्र करते हुए कि भारत इटली से अपना अमूल्य धरोहर को लाने में सफल हुए हैं। ये अमूल्य धरोहर अवलोकितेश्वर पद्मपानी की हजार साल पुरानी प्रतिमा है जो कि बिहार में गया जी के कुण्डलपुर से चोरी हो गई थी।इसी प्रकार तमिलनाडु के वेल्यूर से भगवान आंजनेयर की 700 साल पुरानी प्रतिमा चोरी हो गई थी उसे भी लाने में सफल हुए।
मन की बात श्रोताओं में मुख्यरूप से भाजपा मंडल महामंत्री संजय पांडेय, उपाध्यक्ष गणेश टंडन, मंत्री रामायण द्विवेदी, राजा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रेमलाल साहू, रामकुमार धनकर, जनक लाल साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, महामंत्री नागेश साहू, उपाध्यक्ष डागेंद साहू, विक्की वर्मा, हेमंत साहू, सोमकांत वर्मा आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *