रानीतराई।समीपस्थ सैनिक ग्राम पाहंदा (झा)में जय शीतला क्रीडा मंडल एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय दिन एवं रात्रिकालीन कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम जी के प्रतिनिधि के रूप अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दुर्गा कमलेश नेताम सभापति ज़िप दुर्ग, रमन टिकरिहा सभापति जप,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,वंदना वर्मा सदस्य जप,हुला वर्मा,भूपेंद्र बघेल,किशोर वर्मा उपसरपंच की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने अपने उद्बोधन में खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होने के साथ हमें खेल भावना से खेलना जरूरी है।छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई के साथ-साथ खेलों क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
रमन टिकरिहा,रूपेंद्र शुक्ला,कमलेश नेताम,राजेश ठाकुर ने भी खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों को संबोधित किए।
इस अवसर पर भोज रघुवंशी,जितेंद्र यदु शिक्षक, आकाश निर्मल,रविशंकर साहू,मनीष कश्यप, चंद्रशेखर देवांगन,मनीष वर्मा,हेमंत बघेल,बाबा चंद्राकर,आयुष टिकरिहा,श्रीमती अर्चना ठाकुर,तुषार कामडे,योग्य बघेल,मनीष कश्यप,सुनील यदु,शंकर वर्मा, वासु वर्मा,राजेन्द्र यदु,यशवंत यदु,युगल ठाकुर,आशीष निर्मल,रवि यादव,गुलशन मेश्राम,वामन ठाकुर सहित ग्रामीण जन एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
