लोकेश्वर सिन्हा
राजिम गरियबन्द राजिम माघी पुन्नी मेला में कई ऐसे संस्था है जिनके लोक कल्याणकारी कार्य स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इसी के अंतर्गत चैरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट ने 4 हजार एन 95 एवं 1 हजार सर्जिकल मास्क बांटे। ट्रस्ट का सदस्य आशुतोष, अल्का अग्रवाल संचालक अमिताभ अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा अनेक अनुकरणीय कार्य किये जा रहे है। इसी के अंतर्गत 2017 में 18119 लोगों को भोजन भंडारा दिया गया था। संस्था आगामी एजुकेशन के क्षेत्र तथा कौशल विकास, कम्प्यूटर, सिलाई क्लाॅस लगाकर सीधे रोजगार से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में अग्रवाल परिवार के माता-पिता के चले जाने से उनकी स्मृति में यह ट्रस्ट संचालित है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस सावधानी ही बचाव है। ऐसे में भीड़-भाड़ वाले ईलाके में जाकर मास्क वितरण करना तथा अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को लाभान्वित करने की योजना प्रभावित कर रही है।
