जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भनसुली में किया पोलियो अभियान की शुरुआत…

पाटन।जिला स्वास्थ्य समिति दुर्ग के द्वारा चलाए जा रहे पोलियो दिवस के अवसर पर ग्राम भनसुली(के)में अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ने पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत किया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री साहू ने अपील किया कि इस अभियान में 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाए,जिससे हमारा दुर्ग जिला पोलियो मुक्त हो एवं स्वस्थ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में आप सबकी सहभागिता रहे।
इस अवसर पर सरपंच तुलसी डहरिया,कमलेश साहू उपसरपंच,राकेश साहू,मितानिन गोमती साहू,योगेश्वरी साहू, डॉ के के साहू, डॉ हेमंत साहू, आ बा कार्यकर्ता गीता साहू, ईश्वरी साहू, कोटवार नीलकंठ पटेल,गणेश साहू,बीरेंद्र देवांगन सहित पालक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *