रोशन अवस्थी@देवभोग। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर शिव जी का महारुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित है इस बार यह आयोजन 1मार्च को शिवगंगा आश्रम सपाद लक्षेश्वर धाम-सलधा में ब्रम्हचारी श्री ज्योर्तिमयानंदः जी के दिशा-निर्देश में निर्माणाधीन मंदिर परिसर में किया जायेगा। 1मार्च को श्रद्धालुओं द्वारा शिव पूजन एवं महारुद्राभिषेक किया जायेगा। यह आयोजन पुर्णतः निःशुल्क है आप सब श्रद्धालु गण सादर आमंत्रित है सपरिवार महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने की कृपा करें। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों की लोग सपरिवार इस आयोजन में शामिल होंगे।
महाशिवरात्रि पर शिवजी का महारूद्राभिषेक 1मार्च को
