पाटन। सरकार के मानव संसाधन शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूल छोड़ चुके बच्चों एवं युवाओं को रोजगार परक शिक्षा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ के 86 स्कूलों में स्किल हब इनीशिएटिव कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई । 1 जनवरी 2022 को इस कार्यक्रम की उद्घाटन हो चुकी है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्किल ट्रेनिंग के शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेशन कोर्स को कराया जाएगा इसके लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाटन बठेना रोड को केंद्र बनाया गया है। जिसमें रिटेल से संबंधित कोर्स के बारे में व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जो भी इच्छुक युवतियां हैं जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष के मध्य हो एवं जो अपनी पढ़ाई बीच मे ही छोड़ चुके हो वे विद्यालय के प्राचार्य या रिटेल के व्यावसायिक प्रशिक्षक विवेक तिवारी से 8962432528 मोबाइल में या विद्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं l इस कोर्स की कोई भी फीस नहीं लगेगी पूर्णतः फ्री रहेगा ll जिसमें रिटेल से सम्बंधित विषय के बारे में सारी जानकारी आपको विद्यालय परिसर में पढ़ा कर दी जायेगी।
शाला त्यागी युवतियों के लिए कन्या पाटन स्कूल में सुनहरा अवसर, स्किल डेवलप करने चलाया जा रहा रिटेल (बाजार संरचना ) अभियान के अंतर्गत बाजार के बारे व्यवसायिक प्रशिक्षण ले सकेंगी
