छुरा…..युवा कॉग्रेस के प्रदेश सचिव अधिवक्ता आकाश दीक्षित ने माँ महानदी की संध्या आरती की, उसके पश्चात अर्जुन्दा से आये हुए कलाकारों का मुख्य मंच में सम्मान किया।दीक्षित ने कहा कि कॉग्रेस सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करने का कार्य किया है।जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है।मेला में शानदार आयोजन व व्यवस्था के समिति के सभी सदस्यों सभी प्रशानिक आधिकारी पुलिस विभाग सभी का आभार व्यक्त किया।माँ महानदी राजीव लोचन व कुलेस्वर नाथ जी की पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए कामना की।माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बधेल जी ,पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू जी प्रथम पंचायत मंत्री राजिम विधायक अमितेश शुक्ला जी को सफल आयोजन के लिये बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजिम माघी पुन्नी मेला में अतिथि के रूप में शामिल हुए
