पाटन कालेज की हैंडबॉल खिलाड़ी तारिणी बंजारे का दुर्ग विश्विद्यालय टीम में चयन


पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा डाली बंजारे का चयन दुर्ग विश्विद्यालय हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है। डॉली के चयन पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीएस छाबड़ा, जनभागीदारी अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव, जनभागीदारी सदस्य रमन टिकरिहा, सुनील सोनी, नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, उमाशंकर निर्मलकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष , व्ययाम शिक्षक हेमन्त बघेल, सहित महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है। आगे जानकारी देते हुए अतिथि सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने बताया कि मनसा महाविद्यालय भिलाई में आयोजित सेक्टर लेबल हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दुर्ग जिला टीम हेतु चयनित हुई उसके पश्चात राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्ग विश्विद्यालय टीम में जगह बनाई। चयन पश्चात मनसा महाविद्यालय में ट्रेनिग शिविर में अभ्यास पश्चात ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेने जौनपुर उत्तरप्रदेश जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *