प्रचलित आबादी के पट्टाधारी और कब्जाधारी को नोटिस देकर अतिक्रमणकारी कह कर अपमानित करने के लिये मंत्री माफी मांगे,,,दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोक निर्माण विभाग की बर्बरता
उतई(सतीश पारख)…छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने आज दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में अंडा से भानपुरी और अंडा विनायकपुर निकुम सड़कों के चौड़ीकरण की आड़ में लोक निर्माण विभाग के अवैध तोड़ फोड़ की बर्बरता से पीड़ित ग्रामीणो से भेंट किया, अंडा भानपुरी सड़क में एक प्रभावित ग्रामीण ने मंच के अध्यक्ष को बताया कि उसे राज्य निर्माण से पहले तत्कालीन मप्र शासन ने 1981 में आवास के लिये भूमि का आबंटन किया था लोक निर्माण विभाग ने उसे अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था और उसके मकान को बिना मुआवजा दिये तोड़ दिया है, विनायकपुर के पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने गांव के लगभग 350 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस 14 माह पहले दिया है इसमें प्रचलित आबादी क्षेत्र के कब्जाधारी के अलावा अनेक लोग पट्टाधारी भी हैं गांव में अभी तोड़ फोड़ शुरू नहीं किया गया लेकिन नोटिस से ग्रामीण दहशत की स्थिति में है
मंच के अध्यक्ष नें सड़क निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों को बताया कि प्रचलित आबादी क्षेत्र मे कोई अतिक्रमण कारी नहीं होता जमीन का कब्जाधारी लगानी भूमि के समान हक रखता है चाहे उसे पट्टा नहीं मिला हो पाटन में सड़क निर्माण से प्रभावित होने वाले प्रचलित आबादी क्षेत्र सभी कब्जाधारी को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 और राज्य की पुनर्वास नीति के प्रावधान को अनुसार बाजार दर से 4 गुना मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में भी सड़क निर्माण से प्रभावित प्रचलित आबादी क्षेत्र के सभी कब्जा धारियों को नियमानुसार मुआवजा पाने का हक है और छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच मुआवजे की लड़ाई में प्रभावितों की मदद करेगा,
लेक निर्माण विभाग के मंत्री और दुर्ग ग्रामीण के विधायक ताम्रध्वज साहू को आड़े हाथों लेते हुए मंच के अध्यक्ष ने कहा कि सड़क निर्माण के विकास का श्रेय ले रहे हैं तब अवैध तोड़फोड़ की तबाही की जिम्मेदारी भी उनकी है, मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रचलित आबादी क्षेत्र के पट्टाधारी और कब्जाधारी ग्रामीणों को अतिक्रमण कारी होने का नोटिस देकर अपमानित करने के लिये माफी मांगनी चाहिये, दौरे में मंच के अध्यक्ष के साथ दुर्ग ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ढालेश साहू भी साथ में थे ।
*ढालेश साहू ने भी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक व छःग: शासन के केबिनेट मंत्री जी से जवाब चाहा , कहा की सड़क निर्माण हद में आये घर को तोडना विकास नहीं,। अगर सरकार प्रभावितों को मुआवजा देती है, तो लोग अपना जमीन सड़क निर्माण में देने को तैयार है,नहीं तो संघर्ष आगे भी जारी रहेगी । मंत्री जी मीठी बात कर जनता में भ्रम न फैलाएं आपको भी पता है पाटन में मुआवजा मिला है। राजस्व और PWD के अधिकारियों से पहले पूछ लिजिए।
*जनता को विश्वास दिलाएं जवाबदेही आपकी है।*
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच की नहीं।
कांग्रेसियों के कथन की गुप्ता जी 40 साल से दलाली कर रहे हैं कथन पर उन्होंने कहा की उनकी दलाली कितने साल की है???
ऐसे कहने वाले सड़क छाप बयान बाजी छोड़ो।
मुआवजा दिलवाओ।
