बीसी सखी दिलेश्वरी व त्रिवेणी लैपटाॅप पाकर हुुुुुुुुुुुुुुुई खुश


लोकेश्वर सिन्हा

राजिम गरियबन्द राजिम मेला में विभिन्न योजनाआंेे के माध्यम से हितग्राहियो को लाभांवित किया जा रहा है। बिहान समूह की बहनें स्व सहायता समूहों एवं पंच सरपंच सम्मेलन में लैपटाॅप वितरण किया गया। मैनपुर विकासखंड के ग्राम जिडार के बीसी बहन दिलेश्वरी मरकाम एवं डूमाघाट के बीसी बहन त्रिवेणी सिन्हा का नाम मंच से घोषित हुआ। वह मंच में अतिथियांेे के हाथो लैपटाॅप लेने पहुंच गई। लैपटाॅप पाकर इन दोनो के खुशी का ठिकाना नही रहा। त्रिवेणी सिन्हा ने बातचीत के दौरान बताया कि वह कक्षा 12वी तक पढ़ी है और बैंक सखी का काम बखुबी कर रही है। लोग इन्हें बैंक वाली दीदी के नाम से जानते है। समय पर पेंशन, रोजगार गारंटी के पैसे जैसे ही खाते पर आते है बांट देती है। वह बताती है कि लैपटाॅप को मै खुद चलाऊंगी इससे काम को गति मिलेगी। आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड जैसे ढेरो काम होते है इनके मिलने से मस्तिष्क का विकास होगा तथा दुनिया भर की जानकारियां पल में स्कीन पर होगी। उल्लेखनीय है कि राजिम मेला का यह मंच गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिला के हितग्राहियो के लिए वरदान साबित हो रही है। जरूरतमंद के सपने पूरे हो रहे है तो प्रदेश के लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *