आत्म निर्भर बने बिहान से महिलाएं- पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव,,,बिहान एवं पंच सरपंच सम्मेलन में जुटे जिले भर के महिला समूह एवं पंचायत प्रतिनिधि

लोकेश्वर सिन्हा

राजिम गरियबन्द माघी पुन्नी मेला के दसवें दिन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहान स्व सहायता समूह एवं पंच सरपंच सम्मेलन में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने विडियो कान्ॅफ्रेंसिंग के माध्यम से आॅनलाइन सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहान के माध्यम से बहनें एकजुट होकर आय अर्जित करे और आर्थिक रूप से संपन्न बनें। बहनें इतना सशक्त हो जाए कि उनके खर्च करने की स्थिति में सुधार हो। कम से कम एक बहन की आय 6000 से 8000 रूपया मासिक आमदानी होनी चाहिए बहने समूह के माध्यम से अलग अलग सामाग्री तैयार करे ताकि इनका विक्रय आसानी से हो। उन्होने ने पंचायत प्रतिनिधियों को कहा की ई पंचायत के माध्यम से अधोसंरचना की जानकारी आॅनलाईन मिलेगी, उन्होने बताया कि सड़के पांच साल के अंतर्गत खराब हो जाती है तो उसे सुधारने की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क मेें टूट फुट की स्थिति मे 10 साल से ज्यादा समय होने पर उन्नयन के लिए अलग से फंड की व्यवस्था हैंै। उन्होने इस आयोजन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को बधाई दी। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राजिम विधायक ने अपने उद्बोधन मंे कहा कि पंचायतांे को और ज्यादा ताकत मिले इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेष बघेल निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने जो कहा था उसे धीरे धीरे करके पूरा किया जा रहा है। बिहान के अलग अलग समूह होते है हमारा प्रयास है कि सभी बहनो को लाभ मिले। उन्होने कहा कि पंचायती राज में अब पैसा नीचे तक पहुच रहा है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की देन है। विधायक ने आगे कहा कि राजिम मेला प्रेम, स्नेह का प्रतीक है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि राजिम प्रदेश का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है यहां आदिकाल से मेला लग रहा है। हजारो साल से राजिम मेला की परंपरा है। राजिम की महत्ता अपने आप मे पूर्ण है। यहांॅं साक्षात तीन नदियो का संगम है। भगवान विष्णु राजीवलोचन के रूप मे विराजमान तथा महादेव कुलेश्वरनाथ के रूप में संगम मे स्थित है अर्थात यह धरा हरि और हर की है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, जनपद पंचायत फिगंेश्वर के अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, सरपंच संघ के अध्यक्ष होमन साहू ने सम्बोधित किया। जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव ने प्रतिवेदन के माध्यम से बिहान की जानकारी दी। सम्मेलन में अतिथियो ने लैपटाॅप, टेबलेट एवं चेक हितग्राहियो को वितरण किया। जिनमेे 184 स्व सहायता समूहों को चक्रिय निधि की राशि कुल 27 लाख 60 हजार रूपया, का चेक, सामुदायिक निवेश निधि में 119 समूहों को कलस्टर संगठन के माध्यम से राशि 71लाख 40 हजार रूपये का चेक वितरण किया। बैंक लिकेंज के अंतर्गत 102 समूहो को 2.04 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह से 3 लैपटाॅप बीसी सखी को दिया गया। टैबलेट गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखंड के उत्थान सखी को दिया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका नवापारा के अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, पद्मा दुबे, रूपेष साहू, विकास तिवारी, गिरीष रजानी, लालचंद मेघवानी, प्रीती पांडे, मनीष दुबे, चंद्रहास साहू, मनीषा शर्मा, सतानंद निषाद, योगेष साहू, साधु निषाद, सुनील तिवारी, जीत सिंह, सौरभ शर्मा, बलदेवराज ठाकुर, रामकुमार साह, सुंदर साहू, टिकेष साहू, विष्णु जांगड़े, रामप्रकाष देवांगन, राकेष मांडरे, सहित बिहान समूह के दीदी एवं बड़ी संख्या में जिले के पंच सरपंच उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *