17 अप्रेल को तेलीगुंडरा में आयोजित होगी सामूहिक आदर्श विवाह…आयोजन की प्रारम्भिक तैयारी को लेकर तहसील साहू संघ पाटन कार्यकारिणी का हुआ बैठक



पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारणी बैठक शुक्रवार को परिक्षेत्रीय भवन तेलीगुंडरा में आयोजित किया गया। बैठक की शुरुवात भक्त माता कर्मा एवं श्री कृष्ण की पूजा आरती के साथ हुआ।
बैठक में ग्राम तेलीगुंडरा में 16 एवं 17 अप्रेल को आयोजित की जाने तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई। गौरतलब हो कि तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 19 वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्षों से आयोजन नही हो पाया था।
बैठक को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा दो वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में विराम लग गया था। उसके बाद भी पाटन तहसील साहू संघ स्थानीय इकाई के सभी परिवारों के सहयोग से पाटन साहू सदन में विशाल कृष्ण कर्मा मंदिर का निर्माण किया गया। जिस उत्साह और उमंग से दो साल पहले आयोजन की तैयारी की गई थी सब दुगुना उत्साह के साथ आज से सामुहिक आदर्श विवाह की तैयारी एवं विवाह योग्य जोड़ा का पंजीयन के लिये सभी अपने स्तर पर जुट जाये। बैठक का संचालन तहसील महासचिव खेमलाल साहू एवं डुलेश्वर साहू ने किया। इस मौके पर सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजन को लेकर सभी स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।
मौके पर प्रमुख रूप से गंगादीन साहू, दिनेश साहू,लालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू, दिलीप साहू, धनराज साहू ,पुरन साहू,किशन हिरवानी,किशोर साहू,महेंद्र साहू,सरिता साहू, रामनारायण साहू,चंद्रिका साहू,चांदनी साहू, हरिशंकर साहू, टेसराम साहू, श्यामलाल साहू, कल्याण साहू, साहू,चित्रसेन साहू,उत्तरा साहू,नीलकंठ साहू, यूमन साहू, भुवन साहू,दादूराम साहू,रेखराम साहू,चंद्रशेखर साहू, तुलसी साहू, ,यशवंत साहू, कैलाश साहू, नारायणी साहू, संतराम साहू, थानसिंह साहू, प्रेमनाथ साहू, सहित तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के पदाधिकारी एवं स्थानीय साहू समाज के स्वजातीय गन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *