एक बार फिर दिखा तेंदुआ, देखने लोगों का हुजूम उमड़ा मौके पर वन अमला तैनात।

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद गरियाबंद जिला मुख्यालय महज ही 1 किलोमीटर के फ़सयरे में स्थित वाटर फिल्टर प्लांट के पास पहाड़ पर एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। जहां पर कुछ दूरी में एक छोटी सी बस्ती हैं। तेंदुवे की दिखने की खबर नगर में आग की तरह फैल गई और तेंदुआ को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
मालूम हो कि बीते मंगलवार को भी तेंदुआ देखा गया था। जिसके बाद आज एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से वन अमला तैनात है, वहीं तेंदुआ की झलक पाने लोग लगातार पहुंच रहे हैं। वन विभाग अमला लोगों को रात में नहीं निकलने की समझाइश दे रही है।
नगर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित वाटर फिल्टर प्लांट के किनारे पहाड़ पर शुक्रवार की शाम तेंदुआ दिखाई दिया है, जो कि काफी देर तक पहाड़ के ऊपर बैठा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने तेंदुआ की फ़ोटो भी ली और देखते ही देखते वह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *