दुर्ग। एसोसिएशन के सदस्य डॉ साजी टी चाको एक ऐसे व्यक्ति हैं। जो नवाचार करने, लैब सेटअप करने एवं शैक्षणिक कार्य करते रहते हैं और इस क्षेत्र में निपुण है। इसका फायदा छात्रों को, संस्था को एवं समाज को मिलता है। शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग में रहते हुए विगत वर्षों विभिन्न एजेंसियों से छात्रों एवं संस्था के लिए प्रोजेक्ट लेकर आए। इसके लिए जरूरी है, एक अच्छा प्लेटफार्म। वातावरण उपलब्ध कराने में संस्था प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राचार्य श्री पी के पांडे सर का ऐसे कार्य में प्रोत्साहन मिलता है। इस वर्ष एआईसीटीई द्वारा रु 12 लाख का माडरोब प्रोजेक्ट इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक पावर लैब के माडरनाईजेसन हेतु मिला। निश्चित ही इससे छात्रों को, संस्था को एवं समाज को लाभ मिलेगा। हमारे नये साथियों को प्रेरणा मिलेगी, जिससे तकनीकी शिक्षा का नाम होगा।
एक समर्पित व्यक्तित्व डॉ साजी टी चाको…एक नेक व्यक्ति के कर्म भी नेक होते हैं, प्रतिभा स्वयं उभरती है
