- हर्षा चंद्राकर कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पाटन।भाजपा नेत्री एवँ दुर्ग जिला पंचायत की सदस्य हर्षा लोकमणि चन्द्राकर ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौप कर बताया कि पाटन ब्लाक के खनिज सम्पदा के अवैध उत्खनन एवं निकासी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे मुख्यमंत्री का विधान सभा क्षेत्र में खनिज माफिया को नियमो के उल्लंघन का खुला छूट मिला हुआ है, श्रीमती चन्द्राकर द्वारा जारी ब्यान में कहा है कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के गृह क्षेत्र पाटन विधानसभा में एक अलग ही खेल चल रहा है। यहां विकास के नाम पर शासकीय कार्यो जैसे भवन एव सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन कार्यो में अवैध रूप से मुरम खनन कर खपाया जा रहा है। छोटे छोटे किसानों को पैसे एवँ खेत बनाने का लालच देकर उनके जमीन को बिना लीज बिना रॉयल्टी कई कई फिट गहरा किया जा रहा है जिससे जमीन अनुपयोगी हो गया है ये सारी खेल माइनिंग अधिकारी के जानकारी में किया जा रहा है परंतु अधिकारी भी कार्यवाही के नाम पर केवल एक दो गाड़ियों पर कार्यवाही कर दिखावा ही कर रहे है।
भाजपा नेत्री श्रीमती चन्द्राकर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस कदर धड़ल्ले से बेख़ौफ़ होकर ठेकेदारों द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध कारोबार किया जा रहा है इससे ये समझ मे आता है कि पूरा सरकारी तंत्र इस कार्य मे सहयोग कर रही है ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग, माइनिंग विभाग सभी की बराबर की हिस्सेदारी नजर आती है शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नही होती बल्कि अवैध उत्तखनन करने वाले माफिया तक खबर पहुंचा दिया जाता है और उन्हें सचेत कर दिया जाता है। जब से सरकार ने सप्ताह में दो दिनों की छुट्टी घोषित किया है इन दो दिनों में माफिया बेधड़क खुदाई करते है क्योंकि इन दो दिन कोई भी अधिकारी छुट्टी का बहाना कर या तो फोन ही नही उठाते या बात भी हो गई तो छुट्टी का बहाना कर कार्यालयीन समय मे कार्यवाही करने का बहाना बना देते है। अर्थात कही ऐसा तो नही की सरकार इनके लिए ही दो दिन की छुट्टी घोषित किए हैं। कुछ दिनों पूर्व सरकार ने घोषणा किये थे कि जिस क्षेत्र में अवैध खनन करते पाया जावेगा वहां के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही मानी जावेगी और उन पर कार्यवाही की जावेगी परंतु पाटन के विभिन्न ग्रामो में रोज अवैध खनन हो रहा है किंतु आज तक किसी भी अधिकारी पर कोई कार्यवाही नही हुई। इस सम्बंध में जब किसी अधिकारी को शिकायत किया जाता है तो अधिकारी सीधे किसी ऊपर के मौखिक आदेश का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते है। इस ऊपर वाले के कारण पूरा पाटन अवैध मुरम एव रेत उत्तखनन से थर्रा गया है कौन है ये ऊपर वाला जिसके आदेश से पूरा विभाग कांपता है और माफिया की बल्ले बल्ले हो रही है। पूरा पाटन की जनता इंतजार कर रही है कि कब होगी कार्यवाही।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन, हर्ष भाले, सुनीता यदु, ईश्वर यादव, योगेश साहू, केवल देवांगन, कुणाल शर्मा, श्रीमती निशा सोनी,सुरेन्द वर्मा, सागर सोनी, अनिकेत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
