नवाजे गए ग्राम छाटा की प्रतिभाएं, ग्राम पंचायत ने किया नागरिक अभिनंदन, ग्रामीणों के बीच बांटे अतिथियों ने अनुभव



पाटन। ग्राम पंचायत छाटा व ग्रामीणों द्वारा रविवार को नागरिक अभिनंदन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के उतई नगर अध्यक्ष संतोष मानिकपुरी, संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रदेश सलाहकार बलराम यादव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर एन वर्मा थे। अध्यक्षता सरपंच श्रीमतीं एकेश्वरी साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में कृषि मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, मनवा कुर्मी समाज के अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, सेवा निवृत्त शिक्षक छन्नू लाल तिवारी , जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ,मनोज वर्मा, देवेश चंद्राकर, संतोष मानिकपुरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार सीजी मितान के सम्पादक बलराम यादव ने किया।।

मुख्य अतिति श्री वर्मा ने अपने सबोधन मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले भूपेश बघेल ने बहुत संघर्ष किया। छतीसगढ़िया मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को पूरे प्रदेश सहित विदेश में भी गौरवांवित किया है। श्री वर्मा ने कहा कि हर वर्ग का ख्याल छग सरकार कर रही है। आज छग की संस्कृति सामने आ रही है। उन्होंने ग्राम छाटा के धरती को प्रणाम करते हुवे सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह मेरा नही बल्कि पूरे गांव का सम्मान है।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर अमित वर्मा, सोहन साहू, उपसरपंच मनीष साहू, तेजराम कामड़िया, अमृत साहू, भूषण वर्मा, जितेंद गजपाल, रामबिसाल वर्मा, संध्या वर्मा, गिरधर बघेल, भरत वर्मा, गोविंद वर्मा, शैल वर्मा, शिवदयाल साहू, झुमुक साहू, बलदाऊ मधरिया, भूषण वर्मा, बुधु साहू, प्रमोद वर्मा, त्रिलोक टंडन, अंजोर दास टंडन, जिधन गजपाल, अधिवक्ता दिनेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, योगेश नायक, राम कृष्ण वर्मा, संतराम यादव, खिलावन चेलक, बिसौहा वर्मा, नीता पटेल, शिला साहू, भोजेश्वरी वर्मा, जागेन्द्र वर्मा, गेंदलाल वर्मा, अनिता निषाद, सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *