उतई (सतीश पारख)समीप ग्राम खोपली में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहीद तरुण देशमुख के पुण्य तिथि के शुभ अवसर पर किया जाता हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अथिति खोपली सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा ने कहा हैं कि कोई भी खेल हो खेल भावना से खेलें। खेल के समय सभी खिलाड़ी अनुसाशन का पालन करें और आयोजक समिति का सहयोग करें। जब भी इस तरह का खेल का आयोजन होगा तो मेरे तरफ हमेशा पूरा सहयोग रहेगा। हमारे गांव के शहीद तरुण देशमुख बहुत ही सरल स्वभाव के थे आज भी पूरे गांव इस को याद करके गावँ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता हैं। इस अवसर पर सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा,पंच राजूलाल साहू,मंशा भारती,अध्यक्ष भीषम वर्मा,उपाध्यक्ष मयंक काकड़े,कोषाध्यक्ष विक्रम चंद्रकार,सचिव टिकेश्वर यादव,संचालक विकास देशमुख,जीतू वर्मा,देवेंद्र यादव,गोलू वर्मा,पिंटू मारकंडेय,कप्तान कौशल, उपकप्तान नरेंद्र यादव,भूनेस्वर वर्मा ,पुरेंद्र वर्मा,शुभम वर्मा ,झुमन काकड़े ,वासुदेव वर्मा ,रवि चंद्रकार,अखिलेश चंद्रकार ,नविन चंद्रकार ,धनेश देशमुख ,प्रमोद काकड़े ,बलदाऊ चंद्रकार ,टूमन लाल चंद्रकार ,देवेन्द भारती,अरुण भारती,लीलाधर कौशिक,सागर वर्मा,प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

