देवरीबंगला / बुधवार को जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सामने ब्लॉक के सरपंच संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया उक्त धरना प्रदर्शन पर कई सरपंचों ने आपत्ति की है खेरथा बाजार के सरपंच विक्रम सिन्हा ने बताया कि सरपंच संघ विशुद्ध सरपंचों का संगठन है। उनकी अपनी बहुत परेशानियां एवं समस्याएं है। संघ के माध्यम से उक्त परेशानियों को सरकार तक पहुंचाया जाना था। संघ के अध्यक्ष ने सरपंचों के संगठन को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया। सरपंचों की बैठक कर उनको अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को मांग पत्र में शामिल किया जाना चाहिए था। लेकिन संघ के अध्यक्ष ने अपने समस्याओं को अधिक प्रस्तुत किया। आलीखुटा की सरपंच लीला मानिकपुरी, अछोली की कविता तिवारी, मुढिया की भावना नायक,हङगहन के नंदकुमार ठाकुर सुरेगांव के विष्णु नेताम तथा संजारी के अर्जुनसिंह ठाकुर ने भी सरपंचों के धरना प्रदर्शन में राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को बुलाने पर आपत्ति की है। उन्होंने बताया कि सभी सरपंचों के अपने अपने राजनीतिक संबंध है। विकासखंड के सभी सरपंचों को विश्वास में नहीं लिया गया तथा धरना प्रदर्शन में गिने-चुने सरपंचों के साथ मनरेगा के मजदूरों को लाया गया था।
सरपंच संघ का राजनीतिकरण बर्दाश्त नहीं : विक्रम सिन्हा
