✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद जिले के अंतर्गत
कोपरा- इन दिनों ग्राम पंचायतो में निर्माण कार्य के नाम पर कमीशन का खेल चल रहा है। ग्राम पंचायत टेका में नाली निर्माण का कार्य चल रहा हैं। यह कार्य राम जानकी मंदिर से माखन साहू घर के आस पास तक कार्य किया जा रहा हैं। नाली निर्माण कार्य की पंचायत द्वारा किया जाना था। वही नाली निर्माण के लिए स्वीकृत 7 लाख की राशि में 5 लाख 72 हजार का कार्य मनरेगा के तहत किया जाना था। लेकिन ग्रामीण मजदूरों को रोजगार न दिलाकर ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य किया जा रहा है। नाली निर्माण कार्य का ठेका जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष के रिश्तेदार को दिया गया है। जिसके द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जा रहा हैं। बेस कार्य में भी ठेकेदार के द्वारा सीमेंट की मात्रा कम व रेत, गिट्टी की मात्रा अधिक डाला जा रहा हैं। जाली निर्माण में भी छड़ की दूरी अधिक हैं। बेस करने के बाद भी ठेकेदार के द्वारा नाली निर्माण में पानी नहीं डाला जा रहा हैं। वहीं ग्रामीणों ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि नाली निर्माण कार्य में मिट्टी के ढेर जमा हैं। उसे भी हटाया नहीं जा रहा हैं। ग्रामीण खुद ही अपने घरो के सामने खोदकर रखे मिट्टी को हटाने के कार्य में लगे हैं। क्षेत्र में आस पास के पंचायतो में भी जनपद अध्यक्ष के इस रिश्तेदार के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। गांव के विकास कार्यों में निर्माण कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत होती हैं। लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष के गृह ग्राम पंचायत टेका में ठेका पद्धति से कार्य चल रहा हैं। पंचायत कार्य में ठेका से जाहिर होती हैं। कही न कही कमीशन का खेल चल रहा हैं। सरपंच ठाकुर राम ध्रुव ने प्रेस वार्तालाप पर News 24 carate com संवाददाता को बताया कि नाली निर्माण कार्य में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कहने पर ही ठेकेदार को दिया गया हैं। मनरेगा योजना के काम पंचायत में भी जेबीसी से नाली निर्माण में खोदाई कार्य किया गया हैं। पंचायत सचिव बृजमोहन बंजारे ने प्रेस वार्तालाप पर बताया कि यह नाली निर्माण कार्य 7 लाख रुपये का होना हैं। जिसमें 5 लाख 72 हजार रुपये लगभग कार्य मनरेगा से होना हैं। वहीं 1लाख 28 हजार रुपये का कार्य 15वे वित्त योजना से किया जाना हैं। अभी निर्माण कार्य जारी हैं, 300 मीटर तक के नाली निर्माण कार्य में 120 मीटर तक निर्माण कार्य हो गया है।
