राजिम पुन्नी मेला जा रही भिलाई की 6 महिलाओ की सड़क दुर्घटना में मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

अभनपुर। राजिम पुन्नी मेला जा रहीं भिलाई की महिलाएं अभनपुर में केंद्री के पास दुर्घटना का शिकार हो गईं हैं। यहाँ तेज रफ्तार उनके वाहन के डिवाइडर से टकराने से हुई दुर्घटना में छः महिलाओं की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत पांच गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि भिलाई के सुभाष नगर से महिलाएं गाड़ी में राजिम में पुन्नी मेला में शामिल होने जा रही थीं। अभनपुर में केन्द्री के पास तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और दुर्घटना में घायल 6 महिलाओं और 1 ड्रायवर को गंभीर हालत में मेकाहारा रेफर किया गया है। जहां ले जाते समय दो और महिलाओं की मौत हो गई है। मृतकों में सुचित्रा, काजल, सविता दास, रीना दास, रीना चौधरी और अर्चना मोला शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *