शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाये जाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पाटन के सामने तरीघाट सरपंच आज से अनशन पर

पाटन। विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत तरीघाट के सरपंच अशोक साहू द्वारा अपनी प्रमुख मांग ग्राम तरीघाट में खारुन नदी रोड में शक्ति चौक से कलार घाट के पास शासकीय जमीन को गैंदलाल सिन्हा द्वारा की गई अतिक्रमण से मुक्त कराने एवं ग्राम तरीघाट के उप स्वास्थ्य केंद्र के आगे एवं पीछे भाग के शासकीय भूमि पर महेंद्र साहू एवं अन्य 3 लोगों के द्वारा की गई अवैध बेजा कब्जा से मुक्त कराने तथा सूरत लहरी द्वारा ग्राम तरीघाट के वार्ड क्रमांक 1 से आने जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर की गई जमीन की अतिक्रमण से तीनों शासकीय जमीन पर की गई अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पाटन के समक्ष पंडाल आज दिनांक 16 फरवरी 2022 से दिनांक 25 फरवरी 2022 तक आमरण अनशन किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सरपंच अशोक साहू ने बतलाया कि सरकारी घास भूमि व सीलिंग भूमि से नहीं हटाया जा रहा कब्जा, निराकरण न होने के कारण आज से 7 दिनों के लिए बैठेंगे अनशन पर उसके बाद भी यदि कार्यवाही नहीं होता तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। तरीघाट सरपंच अशोक साहू ने बताया किग्राम तरीघाट के सरकारी घास भूमि वाह सीलिंग भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए माननीय तहसीलदार पाटन द्वारा आदेश जारी किया गया था लेकिन तहसीलदार द्वारा अपने फैसले पर अमल नहीं किया जा रहा जो कि न्यायसंगत नहीं है। इस विषय पर त्वरित कार्रवाई ना होने पर 15 दिनों के बाद अनशन पर बैठने की जानकारी तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन को आवेदन दिया गया था जो समय अवधि पूर्ण हो चुका है । आज दिनांक 16 फरवरी 2022 से आने वाले 7 दिनों तक अनशन पर बैठेंगे और इस दौरान भी कब्जा हटाने की कार्यवाही नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *