भुवन पटेल की खबर…
कवर्धा। जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्लापुर बाजार के आश्रित ग्राम गौरकापा में मंगलवार छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा अउ बाडी योजना के तहत भव्य गौठान मेला का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारी व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम में महिला समूहों द्वारा हस्त निर्मित सामग्रियों की मनमोहक प्रदर्शनी लगाई गई और सामग्रियों का विक्रय किया गया।मेले में सुंदर व उपयोगी सामानों की अच्छी खरीददारी हुई।इस कार्यक्रम में वन उद्यान कृषि पशुपालन एवम अन्य विभागों का सराहनीय योगदान रहा।जनपद प्रशासन द्वारा विकासखंड क्षेत्र में गौठान मेले की शुरुआत की जा चुकी है।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण में सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय जनपद सदस्य पारस बंगानी जनपद सी ई ओ पन्ना लाल धुर्वे सरपंच साहू सचिव राजबहादुर सिंह एवम स्थानीय जनप्रति निधियों के द्वारा किया गया।मेले में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खुद से बनाये विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्रियों का स्टाल लगाया गया।जिसमें महिलाओं ने अपने अन्य उत्पाद भी बेचे साथ ही मेले में लोगो को जैविक खाद भी प्रदान किया गया।
क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवम पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पारस बंगानी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमर छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा गरुवा घुरवा एवम बाड़ी है छत्तीसगढ़ के इन प्रमुख चिन्हारी को कांग्रेस सरकार ने सहेजने का काम किया है निश्चित ही कांग्रेस सरकार ने तीन सालों में छत्तीसगढ़ के विकास के नए आयाम स्थापित किये है अब छत्तीसगढ़ में हर तरफ खुशहाली है माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और माननीय मंत्री अकबर भाई के नेतृत्व में लगातार छत्तीसगढ़ और हमारा कबीरधाम जिला विकास की ओर अग्रसर है।
वरिष्ट कांग्रेसी नेता एवम पूर्व सरपंच कन्हैया यादव ने कहा कि सभी किसानों आमजनों को जानकारी दिया कि सभी सरकार के योजनाओ का लाभ उठाएं और अपना भविष्य बेहतर बनाये उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के संस्कृति को बनाये रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी पी एल धुर्वे ने कहा कि मेला का मुख्य उद्देश्य गौठान से जुड़ाव स्थापित करना जिसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौठान समितियों को प्रोत्साहन ग्रामीणों को गौठान से जोड़ना गौठान को गौठान में जोड़ना गौठानो में ज्यादा गोधन क्रय वर्मी उत्पादन एवम वर्मी का विक्रय सुनिश्चित करना गौठान समिति को सक्रिय कर नियमित बैठक एवम कार्यवाही सुनिश्चित करवाना चारागाह को बढ़ावा देना तैयार चारागाह का अवलोकन करने महिला समूहों की गौठान गतिविधि में सहभागिता सुनिश्चित करना जैविक कृषि को बढ़ावा देना गौठान में पशुओं की उपस्थिति नियमित करना पैरा संग्रहण में प्रगति लाना गौठान को ग्रामीण आजीविका का केंद्र के रूप में विकसित कर महिला समूहों के तैयार उत्पाद का प्रदर्शन करना शामिल है।इस कार्यक्रम के दौरान सरपंच रूखमणी थानु राम साहू संदीप गुप्ता गौठान प्रमुख गंगाराम यादव वरिष्ट विस्तार अधिकारी कार्तिक राम नेताम सहायक विकास विस्तार अधिकारी चित्रा यादव बी पी एम अरुणा खेस सरिता यादव का विशेष योगदान रहा।
