6माह से गुम हुए गुमशुदा को ढूंढने में सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मिली सफलता

💥विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर के सूझबूझ से राजस्थान से खुद चलकर आयी गुमशुदा

06 माह पूर्व दुर्ग थाना में की थी परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट,,,,थाना प्रभारी दुर्ग व सायबर सेल का रहा सहयो

        दुर्ग-- थाना सिटी कोतवाली  क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां के प्रार्थी ने 06 माह पूर्व में अपनी पुत्री उम्र 21 वर्ष के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। 

          जिला दुर्ग के पुलिस कप्तान  बी एन मीना के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजय ध्रुव  के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  जीतेंद्र यादव के पर्यवेक्षण में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निकाल करने विशेष तौर पर समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है।

      इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली दुर्गको एक सफलता मिली जिसमे विगत 6 माह से लंबित गुमशुदा के पता तलाश हेतु वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक भूषण एक्का द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेते हुए गुमशुदा के शीघ्र पता तलाश करने  विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर को निर्देश दिए जिसके बाद विवेचना अधिकारी द्वारा सायबर सेल दुर्ग से संपर्क कर बारीकी से कॉल डिटेल का विश्लेषण कर गुमशुदा को दूरभाष से संपर्क कर राजस्थान से दुर्ग आने समझाईश देकर सहमत कर थाना बुलाया गया गुमशुदा के आज थाना आने पर दस्तयाब किया गया।

            विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर के इस पहल से गुमशुदा के परिजन काफी खुश नजर आए 
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भूषण एक्का, प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, सायबर सेल  की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *