परमेश्वर कुमार साहू, गरियाबंद
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत उत्थान परियोजना का संचालन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य विशिष्ट पिछड़ी जनजातियो के जीवन स्तर में सुधार लाना साथ ही उनके व्यक्तिगत अधिकार जैसे राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, वोटर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और जितनी भी प्रकार की सरकार की योजनाओं है उनका लाभ पहुचाना है। इस योजना के तहत मुख्य कार्यपालन पालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव के नेतृत्व में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. डहरिया के मार्गदर्शन में प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड और विशिष्ट जनजाति परिवार के लोगो का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे की ग्राम पंचायत के अधिक से अधिक परिवार लाभान्वित हो रहे है ।

इस परियोजना के संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के डहरिया के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से किया जा रहा है । इस योजना के जिला नोडल गेब्रियल जान के द्वारा कार्य योजना का निर्माण करके कार्य का संपादन किया जा रहा है। इस योजना के तहत विकाशखण्ड परियोजना अधिकारी राकेश साहू, यंग प्रोफेशनल पंकज कुटारे, क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश प्रसाद साहू एवं प्रफुल्ल कुमार देवांगन पीआरपी ज्योति साहू, चूमेश्वरी ध्रुव, मीना साहू, सोनकुंवर एवं समस्त उत्थान सखि के द्वारा योजना का सुचारू रूप से संचालन के लिए कार्य किया जा रहा है ।
