News24carate की रात में फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की पड़ताल,ड्यूटी से नदारद मिला मेडिकल ऑफिसर, स्टॉफ नर्स कर रहे थे दुर्घटना में घायल मरीज का इलाज

परमेश्वर कुमार साहू, गरियाबंद

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फिंगेश्वर की सुविधा और व्यवस्था को लेकर आज रात करीब 8.30 बजे हमारे संवाददाता ने पड़ताल किया।जहा जिम्मेदार पद पर पदस्थ मेडिकल ऑफिसर भूपेंद्र कुर्रे अपने कर्त्तव्यो से नदारद मिला।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुर्घटना में घायल एक मरीज का इलाज 2 स्टाफ नर्स करते नजर आए।तो वही लापरवाह अधिकारी अपने सरकारी क्वार्टर में आराम फरमा रहे थे।स्वास्थ विभाग में जिम्मेदार पद पर रहते हुए भी इस अधिकारी की ठसनबाजी देखिए जिसे हॉस्पिटल में उपस्थित रहना चाहिए,वो ड्यूटी समय पर अपने निवास में आराम फरमा रहे है।इस मामले की जानकारी लेने हमारे संवाददाता मरीज बनकर पहुंचे और स्टाप से जब जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया की अभी भूपेंद्र कुर्रे का ड्यूटी है।जो अभी तो नही है क्वाटर में है।कोई इमरजेंसी केश रहता है तो बुलाने से आ जाते है।जबकि नियमानुसार उक्त ड्यूटी में तैनात डॉक्टर को हर परिस्थिति में हॉस्पिटल में उपलब्ध होना चाहिए।लेकिन अधिकारी अपने कर्त्तव्यो के विपरित कार्य करने में लगे है।वही इस मामले को लेकर मेडिकल ऑफिसर भूपेंद्र कुर्रे को उनके मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया लेकिन यन्हा के बीएमओ और मेडिकल ऑफिसर मीडियाकर्मी के नंबर को आलरेडी ब्लैक लिस्ट में डाल दिए है।जो इसकी भारी लारवाही को उजागर करता है।जानकारी के मुताबित ये अधिकारी हमेशा ड्यूटी के टाइम अपने निवास में रहते है और इमरजेंसी केश आने पर ही बुलाने पर आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *