बलात्कार के आरोपी को महज 12 घंटे के अंदर थाना भोरमदेव पुलिस द्वारा धर दबोचा गया

रिपोर्टर-भुवन पटेल

कवर्धा। थाना भोरमदेव क्षेत्र के ग्राम कौहापानी कि प्रार्थीया ने रिपोर्ट लेख कराई की दिनांक 12,02,2022 के रात्रि 700 बजे अपने घर में अकेली खाना बना रही थी की आरोपी हरी चंद साहू ग्राम झंडी का घर के अंदर घुसकर इसके साथ जबरदस्ती बलात्कार गलत काम किया है रिपोर्ट पर थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक 05/2022 धारा 376 450 456 भा द वि धारा 3 (2)v,3(1)w(!) एसटी एससी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराधों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते अनुविभागीय अधिकारी श्री केके वासनिक सर के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी हरीचंद साहू को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
इस कार्य में निरीक्षक मूलचंद पटले सहायक उप निरीक्षक बीरबल वर्मा प्रधान आरक्षक 173 प्रकाश चंद देवांगन आरक्षक 195 अश्वनी नेताम 352 राजकुमार मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *