जामगांव-आर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि 11 फरवरी को जाम गांव आर में दक्षिण पाटन जामगांव आर भाजपा मंडल में मनाया गया जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज को दिए हुए मार्ग दर्शन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिए साथ ही प्रदेश व जिला भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार आजीवन समर्पण निधि संग्रहण भी किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ा पार्टी है हम सब इस पार्टी के सदस्य है यह गर्व की बात है हमे इस पार्टी से एक परिवार की तरह प्यार और सम्मान मिला है ,मिलते रहेगा । हमे संगठित होकर पार्टी को मजबूती से आगे लेजाना है और नए नए युवा साथियों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर पार्टी को युवाओं के जोश और आप सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में बनाना है ,।
मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि पार्टी में संगठन की बहुत मुख्य भूमिका होती है भाजपा एक संगठित पार्टी है सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है हमे संगठित होकर पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाना है और देश में आदरणीय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र भाई मोदी जी के हाथो को मजबूती प्रदान कर उसके जन कल्याणकारी योजनाएं, कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करता है जिसके बदौलत ही पार्टी को जीत मिलती है ।
श्रीमति हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने कार्यकर्ताओ को आजीवन समर्पण निधि की जानकारी देते हुए पार्टी की मुख्यधारा में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किए और वर्तमान कांग्रेस सरकार के जन विरोधी कार्यों का विरोध कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का लाभ जनता को दिलाने की बात कही ।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आजीवन समर्पण निधि प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमानी चंद्राकर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, आजीवन समर्पण निधि सह प्रभारी रूपसिंह सिन्हा, प्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रदेश किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू, मंडल महामंत्री तेजेंद्र पिपरिया , उत्तर पाटन भाजपा मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर , पूर्व मंडल महामंत्री व जिला भाजपा सदस्य प्रमोद जैन, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष नरेश केला ,मंडल कोषाध्यक्ष निर्मल जैन ,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, पूर्व मंडी सदस्य उत्तरा साहू , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शेलेंद्री मंडावी ,डॉक्टर हिमाचल साहू, मेघनाथ सागरवंशी ,डे साहब रघुवंशी , डॉ राजेश बंछोर, मुकुंद विश्वकर्मा , अरुण कुमार चंद्राकर ,चुमेंद्र कुमार साहू , लोकेश कुमार साहू, टेमन कौशिक देवानंद देवांगन , देव प्रकाश चक्रधारी , चेतन लाल साहू , सोमप्रकाश सिन्हा , सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी ,मोर्चा पदाधिकारी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
